'अजमेर में पेयजल उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास होंगे'

उल्लेखनीय है कि बीसलपुर बांध से अब अजमेर को 30 जुलाई तक ही पानी उपलब्ध हो पायेगा। वर्तमान में अजमेर शहर को 120 एम.एल.डी. पानी उपलब्ध कराया जा रहा है और वर्षा नहीं आने की स्थिति में यह पानी मात्र 30 एम.एल.डी प्रतिदिन रह सकता है।

मदेरणा ने कहा कि इन विपरीत परिस्थितियों में भी सभी लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जायेगा। मदेरणा रविवार को अजमेर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों व जलदाय विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में वर्षा के नही होने से उपजे पेयजल संकट से निपटने के लिए विचार विमर्श किया और सुझाव मांगे।

मदेरणा ने कहा कि जिले में पेयजल हेतु सवरेत्तम प्रबन्धन के लिए कारगर कदम उठाये गये है और इसकी तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। आपातकालीन योजना को भी शुरू कर दिया गया है। सांडला के पुराने कुओं की सफाई का कार्य प्रारम्भ किया गया है तथा नये नलकूप खोदने का कार्य शुरू किया गया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में ऐसे हालत पहले कभी नहीं बने। वर्ष 2002 के भीषण अकाल में राज्य के 9 हजार गांव व 37 शहरों में परिवहन करके पानी पहुंचाया गया परन्तु इस वर्ष 20 हजार 753 गांवों व 89 शहरों में पेयजल परिवहन किया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+