बंगाल में स्वाइन फ्लू का एक और मामला
कोलकाता, 19 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सोमवार को चार वर्षीय एक लड़के को स्वाइन फ्लू संक्रमित पाए जाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार एक और मामला सामने आने के बाद राज्य में इस वर्ष स्वाइन फ्लू संक्रमित मरीजों की संख्या अब 15 हो गई है।
स्वाइन फ्लू मामलों के मुख्य अधिकारी असित बिस्वास ने बताया, "आज (सोमवार) एक लड़के को जांच के बाद स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।"
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष राज्य में 135 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आए थे। इलाज के बाद सभी ठीक हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications