सुखोई ने इंडोनेशिया के साथ किया 95.1 करोड़ डॉलर का सौदा
फार्नबोरो, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रूसी कंपनी सुखोई सिविल एयरक्राफ्ट और इंडोनेशिया की क्षेत्रीय विमानन कंपनी, कार्तिका एयरलाइंस ने सोमवार को 95.1 करोड़ डॉलर के एक करार पर हस्ताक्षर किया। इस करार के तहत इंडोनेशियाई कंपनी को 30 सुखोई सुपरजेट-100 की आपूर्ति की जाएगी।
इन विमानों की आपूर्ति 2012 और 2015 के बीच की जाएगी।
सुपरजेट-100 मध्यम दर्जे के यात्री विमान के परिवार का है। इसे सुखोई ने बोइंग, स्नेकमा, थैलेस, मेसीयर डौटी, लीभेर एयरोस्पेस और हनीवेल जैसी अमेरिकी और यूरोपीय उड्डयन कंपनियों के सहयोग से विकसित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications