करजई ने कई विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

काबुल, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने सोमवार को कई विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। ये विदेश मंत्री मंगलवार को आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए काबुल पहुंचे हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार करजई के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि करजई ने ब्रिटेन, भारत, ईरान, न्यूजीलैंड और नार्वे के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की और सम्मेलन के विषयवस्तु पर चर्चा की।

बयान में कहा गया है कि सोमवार की रात करजई ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से भी मुलाकात की।

रविवार को एक आत्मघाती हमले के बाद राजधानी काबुल में चारों ओर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। हमले में तीन नागरिक मारे गए थे और 45 अन्य घायल हो गए थे।

शहर के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को सम्मेलन स्थल से जोड़ने वाले मार्ग सहित कई सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। सरकार ने सोमवार और मंगलवार को काबुल में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+