आयकर विभाग 264 विशेष काउंटर खोलेगा
नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि शहर में 21 से 31 जुलाई तक आयकरदाताओं के रिटर्न भरने के लिए 264 विशेष काउंटर खोले जाएंगे।
आयकर दिल्ली सर्किल-1 की मुख्य आयुक्त मीनाक्षी सिंह ने बताया, "हम आयकर रिटर्न प्राप्त करने के लिए 21 से 31 जुलाई तक 264 विशेष काउंटर खोलेंगे।"
उन्होंने बताया कि आयकरदाताओं को रिटर्न भरने में सुविधा के लिए ये विशेष काउंटर दो सुपरिचित स्थानों- मयूर भवन (21 से 23 जुलाई) और प्रगति मैदान (28 से 31 जुलाई) में खोले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications