दिल्ली में मौसम खुशगवार

नई दिल्ली। कड़ी धूप से झुलस रही दिल्‍ली में पिछले सप्‍ताह हुई बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। लोगों का गर्मी से खासी राहत मिली है, लेकिन उमस बरकरार है। दिल्ली में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे जबकि शाम तक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "बादल छाए रहेंगे। शाम को बारिश होने की संभावना है।" अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो औसत से दो डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियल के इर्द-गिर्द रहने का अनुमान है।

दिल्ली में पिछले सप्ताह हल्की बौछारे पड़ी थीं। यहां गर्म और आद्र्र मौसम है। अधिकारी ने कहा, "रविवार की सुबह बूंदा-बांदी दर्ज की गई लेकिन उसके बाद बारिश नहीं हुई।"

अधिकारी ने कहा कि आने वाले सप्ताह में और बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में पांच जुलाई को मानसून आने के बाद से 174 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो साल के इस समय में होने वाली औसत बारिश से लगभग 90 प्रतिशत अधिक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+