रेल हादसा : ममता ने मुआवजे की घोषणा की
घटनास्थल पर रवाना होने से पहले सोमवार को ममता ने संवाददाताओं से कहा कि मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट संबंधी को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। गंभीर रूप से घायल को एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायल को 25,000 रुपये दिए जाएंगे।
ममता ने इस हादसे में 49 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "यह दुखद घटना है। लोगों की जान बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस हादसे पर गहरा खेद है। दो महीने के भीतर पश्चिम बंगाल में यह दूसरा हादसा है।"
गौरतलब है कि बीरभूम जिले के सैंथिया रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में 150 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications