18वां अंतर्राष्ट्रीय एड्स सम्मेलन शुरू
यह सम्मेलन एआईवी/एड्स के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के साथ ही नीति निर्माताओं और एचआईवी ग्रस्त लोगों के बीच एचआईवी फैलने से रोकने की मौजूदा स्थिति, इलाज तथा नए शोध के क्षेत्र में जानकारी के आदान-प्रदान का मंच है।
सम्मेलन में एचआईवी संक्रमण के खतरे से सबसे अधिक प्रभावित होने की आशंका वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं और संक्रमण रोकने के तरीके उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने वैश्विक एचआईवी कार्यक्रम द्वारा किए गए सुधारों की सराहना की लेकिन जोर दिया कि बाधाएं अभी कायम हैं।
अंतर्राष्ट्रीय एड्स सोसायटी की अध्यक्ष जूलिया मोंटनर और आस्ट्रियन एड्स सोसायटी की अध्यक्ष ब्रिगिट शेमिड ने भी उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
दोनों ने एचआईवी/एड्स से निपटने के प्रयास में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एचआईवी ग्रस्त लोगों के मानवाधिकारों का सम्मान करना पहली शर्त है।
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2008 में एड्स से ग्रसित लोगों की तादाद 3.34 करोड़ थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications