'दुर्घटना रोकने में नाकाम रहे चालक और सह-चालक'

कोलकाता, 19 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तरबंगा एक्सप्रेस के चालक और सह-चालक ने सामान्य ब्रेक या आपातकालीन ब्रेक का इस्तेमाल नहीं किया, जिस कारण पश्चिम बंगाल के सैंथिया स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर गाड़ी में जोरदार टक्कर लगी और इस हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई। यह बात रेलवे के एक अधिकारी ने कही।

उन्होंने बताया कि उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने बीरभूम जिले के स्टेशन पर भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस के तीन कोचों में जोरदार टक्कर मारी, जिस कारण 61 लोगों की मौत हो गई।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विवेक सहाय ने यहां मीडिया कर्मियों से कहा, "हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गलती कैसे हुई। चालक और सह-चालक काफी अनुभवी थे। प्रारंभिक तौर पर मिले साक्ष्यों में हमने पाया कि उन्होंने ब्रेक का इस्तेमाल नहीं किया और न ही आपातकालीन ब्रेक लगाने का प्रयास किया।"

सहाय ने कहा, "राहत कार्य चलाए जाने के दौरान हमने पाया कि दुर्घटना के समय दोनों अपनी कुर्सियों पर बैठे थे। जबकि ऐसे वक्त में कोई भी साधारण आदमी सीट से खड़ा हो जाता और गाड़ी से कूद जाता। लेकिन उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।"

उन्होंने कहा, "हमने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं। हम जांच कर रहे हैं कि भूल कैसे हुई।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+