चिदंबरम, पिल्लै को नक्सलियों से खतरा : सरकार

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम और गृह सचिव जी.के.पिल्लै के जान को नक्सलियों से खतरा है, लिहाजा नियमित आधिकारिक कार्यो के दौरान दोनों के लिए एके-47 धारी सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को सोमवार को बताया कि खुफिया एजेंसियों ने सरकार को सुझाव दिया है कि इन दोनों महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा बढ़ा दी जाए।

खुफिया एजेंसियों ने सरकार को यह सलाह तब दी है, जब उन्होंने नक्सलियों के संदेश पकड़े हैं, जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नेता और प्रवक्ता चेरकुरी राजकुमार उर्फ आजाद की हत्या का बदला लेने की उनकी योजना है।

इसके पहले चिदंबरम और पिल्लै की निगरानी में लगे सुरक्षा कर्मी छोटे हथियार लिए रहते थे। दोनों की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि चिदंबरम और पिल्लै जिन कार्यालयों और इमारतों में जाएंगे, वहां की गहन तलाशी ली जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+