भारत-पाकिस्तान को साहसपूर्ण कदम उठाने होंगे : क्लिंटन (लीड-1)

जियो न्यूज ने खबर दी है कि इस्लामाबाद दौरे पर आईं क्लिंटन ने सामाजिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका कश्मीर मुद्दे के संबंध में भारत-पाकिस्तान पर अपनी राय नहीं थोप सकता। क्लिंटन ने कहा कि यह मुद्दा दोनों देशों को आपसी बातचीत के जरिए सुलझाना है।

अमेरिका-पाकिस्तान असैन्य परमाणु समझौते की संभावना पर क्लिंटन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को संतुष्ट किए बगैर दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौता नहीं हो सकता।

इसके पहले इस्लामाबाद में अमेरिका-पाकिस्तान की दूसरी रणनीतिक वार्ता के शुभारंभ पर क्लिंटन ने कहा, "मुझे पता है कि अधिकांश पाकिस्तानियों का मानना है कि अमेरिकी प्रतिबद्धता सुरक्षा के साथ शुरू और उसके साथ ही खत्म हो जाती है।"

उन्होंने कहा, "यह गलत धारणा इतने लंबे समय से जारी है कि हमसे कहा जाता है कि पाकिस्तानी लोगों का जीवन सुधारने के लिए हमने अपनी साझेदारी में पर्याप्त काम नहीं किया।"

सोमवार को घोषित सहायता में करीब 27 करोड़ डॉलर की रकम ग्रामीण इलाकों में सिंचाई बांध परियोजनाओं और आतंकवाद प्रभावित पश्चिमोत्तर प्रांत खबर-पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर सहित दो शहरों में पानी की कमी दूर करने के लिए दी गई है।

क्लिंटन ने कहा कि छह करोड़ डॉलर की रकम दो जल विद्युत बांध परियोजनाओं और सौर तथा पवन ऊर्जा सहित ऊर्जा संसाधनों के सुधार में लगाई जाएगी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, "दोनों देशों के बीच संबंधों में यह बदलाव का समय है। दोनों देश आपसी हितों के लिए लंबे समय के सहयोग को मजबूत, व्यापक और स्थाई साझेदारी में बदलने के लिए काम कर रहे हैं।"

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह सहायता पिछले वर्ष अमेरिकी कांग्रेस द्वारा मंजूर की गई पांच वर्षो में पाकिस्तान को दी जाने 7.5 अरब डॉलर की सहायता का एक हिस्सा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+