कांग्रेस ममता के साथ खड़ी दिखी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मानस भूइंया ने संवादाताओं से बातचीत में कहा, "हम एक विस्तृत और उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं। हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए। रेलवे पटरी आसान निशाना बन गए हैं। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे की यादें अब भी ताजा हैं।"
वाम दलों के आरोपों को उन्होंने बकवास बताया जिसमें कहा गया था कि ममता एक अक्षम रेल मंत्री हैं।
भूइंया ने कहा, "बतौर रेल मंत्री ममता बनर्जी अच्छा काम कर रही हैं। वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की मंत्री हैं और काबिल हैं।"
उल्लेखनीय है कि सैंथिया में हुए रेल हादसे में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई जबकि 157 घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications