रेल हादसा : अस्पताल में जगह की किल्लत, रक्त की भी कमी
सूरी (पश्चिम बंगाल), 19 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सैंथिया में सोमवार को हुई रेल दुर्घटना में घायल लोगों को सूरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां जगह के लिए मारामारी तो चल ही रही है, पीड़ितों के लिए रक्त भी कम पड़ गए हैं।
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक पुरुष सर्जिकल वार्ड में 50 बिस्तर हैं, जिन पर पहले से ही मरीज हैं।
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "पुरुष सर्जिकल वार्ड के प्रत्येक बिस्तर पर दो-तीन मरीजों को रखा गया है। इसके अलावा कुछ घायलों के लिए फर्श पर तथा अस्पताल के गलियारों में इलाज की व्यवस्था की गई है।"
रेलवे अधिकरियों के अनुसार रविवार रात करीब 2.15 बजे सैंथिया स्टेशन पर खड़ी भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस में तेज गति से आ रही उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 61 यात्रियों की मौत हो गई और 157 लोग घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications