मप्र में मौसम की करवट जारी
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून कुछ जोर पकड़ रहा है और यही कारण है कि बारिश का क्रम चल रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों ने अपना असर दिखाया है। वहीं आगामी 24 घंटों में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके बावजूद प्रदेश में अभी भी मानसून के सक्रिय होने के आसार कम ही है।
मौसम में आ रहे बदलाव के कारण तापमान में उछाल व गिरावट का क्रम जारी है। भोपाल का अधिकतम तापमान 33़ 9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 31़8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 39़ 4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के अनेक हिस्सों मे बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications