बैंकिंग को बदल देगा मोबाइल बैंकिंग : पित्रोदा
नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। सार्वजनिक सूचना पर प्रधानमंत्री के सलाहकार, सैम पित्रोदा ने सोमवार को यहां कहा कि 250,000 से अधिक पंचायतों को जल्द ही ब्राडबैंड कनेक्शन से जोड़ दिया जाएगा।
वित्तीय समग्रता पर आयोजित एक संगोष्ठी में पित्रोदा ने कहा, "हम 250,000 पंचायतों को ब्राडबैंड के जरिए जोड़ने की योजना बना रहे हैं। हम उनमें से अधिकांश के लिए फाइबर केबल लाना चाहते हैं।"
पित्रोदा ने कहा कि मोबाइल बैंकिंग सरकार के लिए अगली बड़ी चुनौती है और यह भारत में बैंकिंग की प्रकृति को ही बदल देगा।
पित्रोदा ने कहा, "पहली बार ऐसा हुआ है कि देश में 60 करोड़ लोग फोन संपर्क से जुड़े हुए हैं। लेकिन हमें यह सोचना है कि हम इसका इस्तेमाल अपने लाभ में कैसे कर सकते हैं।"
पित्रोदा के अनुसार समग्र वृद्धि के बगैर वित्तीय समग्रता हासिल नहीं की जा सकती और हर पहल को ग्रामीण गरीबों की ओर मोड़ा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, "यदि व्यापारी, बैंक और संचालक एकजुट हो जाएं, तो वे मोबाइल बैंकिंग के लिए प्लेटफार्म विकसित कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications