चिदंबरम और दिग्विजय में कोई मतभेद नहीं : कांग्रेस
नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को स्पष्ट किया कि नक्सल समस्या पर केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के बीच कोई मतभेद नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार, चिदंबरम, और दिग्विजय की नक्सल विरोधी नीति एक ही है। किसी में कोई मतभेद नहीं है।"
उन्होंने कहा, "यदि नक्सलवाद के नाम पर लोग हिंसा और वसूली करेंगे, तो इसे कोई भी सभ्य समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।"
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने हाल ही एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें अप्रैल महीने में चिदंबरम की आलोचना वाले लेख में जो कुछ भी लिखा था, उस पर वह अभी भी कायम हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications