उमस भरी गर्मी से पटनावासी परेशान
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह पटना और भागलपुर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, गया और पूर्णिया का तापमान क्रमश: 28 तथा 24़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान पटना में हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि भागलपुर में 3़1 तथा पूर्णिया में 16़ 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पटना में पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 34़ 8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे के दौरान पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। विभाग के अनुसार उत्तर और पूर्वी बिहार के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications