रेल हादसे को लेकर 'कुछ संदेह': ममता (लीड-1)
कोलकाता, 19 जुलाई (आईएएनएस)। रेल मंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुए रेल हादसे को लेकर 'कुछ संदेह' हैं। इस हादसे में 49 लोग मारे गए हैं।
घटनास्थल पर रवाना होने से पहले ममता ने संवाददाताओं से कहा, "हमें कुछ संदेह है। हम सूचना एकत्रित कर रहे हैं। पूरा विवरण आ जाने दीजिए।"
उन्होंने कहा, "यह एक दुखद घटना है। लोगों की जान बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इस हादसे पर गहरा खेद है। दो महीने के भीतर पश्चिम बंगाल में यह दूसरा हादसा है। इसके लिए हम माफी चाहते हैं।"
बीरभूम जिले के सैंथिया रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में 150 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications