सतपुड़ा विद्युत संयंत्र की 7 इकाइयों में उत्पादन ठप्प
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को स्विच यार्ड के कपलर की सीटी को काफी नुकसान पहुंचा, जिसके कारण सात इकाइयों ने काम करना बंद कर दिया। मरम्मत का काम जारी है।
बताया गया है कि सारणी संयंत्र से मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र तथा राजस्थान में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने से इन इलाकों में ब्लैक आउट के हालात बन गए हैं। इसके अलावा पश्चिमी ग्रिड की फ्रिक्वेंसी कम होने का खतरा बन गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications