लुधियाना में 42 लाख रुपये की लूट
लुधियाना (पंजाब), 19 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना में सोमवार को कम से कम तीन बदमाशों ने एक ब्रेड कंपनी के कर्मचारियों से 42 लाख रुपये लूटकर चोरी की कार से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार कार से आए युवकों ने दोपहर में पंजाब की जानीमानी बॉन ब्रेड कंपनी के अधिकारियों को बंधक बना लिया और उनसे रुपये छीन लिए।
जांच अधिकारी संदीप वढेरा ने आईएएनएस को बताया, "बदमाश टोयोटा कोरोला और फॉरच्यूनर कार से आए। तीन-चार बदमाश कोरोला से उतरे और उन्होंने रुपयों भरा बैग छीन लिया, जबकि फॉरच्यूनर में आए बदमाश दूर से ही उन पर नजर रखे हुए थे।"
उन्होंने बताया, "इस वारदात में इस्तेमाल की गई कोरोला कार कुछ ही दिनों पहले लुधियाना के एक मल्टीप्लेक्स से चुराई गई थी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बैग में 42 लाख रुपये थे, जिन्हें वे बैंक में जमा करने जा रहे थे।"
उल्लेखनीय है कि लुधियाना राज्य की राजधानी चण्डीगढ़ से लगभग 100 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications