काबुल में क्लिंटन से मिलेंगे कृष्णा, कुरैशी से नहीं (लीड-1)

कृष्णा और क्लिंटन काबुल द्वारा अफगानिस्तान के भविष्य पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के इतर मंगलवार को मुलाकात करेंगे। विश्वस्त सूत्रों ने कहा, "मुलाकात तय हो रही है। यह मुलाकात मंगलवार सुबह होगी।"

इस बैठक में दुनिया के 70 देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधि तथा अंतर्राष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं।

सन 1970 के दशक के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में विदेशी नेता अफगानिस्तान में इकट्ठा हो रहे हैं। इस सम्मेलन में करजई सरकार, प्रशासन की मजबूती और राष्ट्रीय स्थिरता के लिए अंतर्राष्ट्रीय मदद की मांग करेगी।

कृष्णा, विदेश सचिव निरूपमा राव और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार अपराह्न् काबुल की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।

क्लिंटन ने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी नेताओं के साथ रणनीतिक संवाद करने के बाद काबुल के लिए प्रस्थान किया।

कृष्णा और क्लिंटन ओबामा के प्रस्तावित भारत दौरे के एजेंडे पर चर्चा करेंगे और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स जोन्स के हाल के नई दिल्ली दौरे की समीक्षा करेंगे। भारत ओबामा के दौरे के दौरान अमेरिकी उच्च प्रौद्योगिकी का निर्यात हासिल करने की उम्मीद लगाए हुए है।

सूत्रों ने कहा कि हाल की विदेश मंत्री स्तर की बातचीत के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत की संभावनाओं पर भी क्लिंटन और कृष्णा के बीच चर्चा होने की संभावना है।

पाकिस्तानी मीडिया में आई रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के साथ रविवार की अपनी मुलाकात के दौरान क्लिंटन ने भारत-पाकिस्तान के बीच संवाद जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया था।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी काबुल में सम्मेलन के दौरान उपस्थित रहेंगे, लेकिन उनके साथ कृष्णा की द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी।

काबुल सम्मेलन में कृष्णा विवादित तालिबान की समाधान योजना पर भारत की चिंताओं को उठा सकते हैं।

संभावना इस बात की भी है कि कृष्णा अपने दौरे के दौरान तालिबान के प्रस्तावित एकीकरण के बारे में भारत की चिंताओं से अवगत कराएंगे। प्रस्तावित एकीकरण में अपेक्षाकृत उदार तालिबान को धन और रोजगार का प्रस्ताव देकर सरकार के साथ लाने की बात कही गई है।

इस योजना को छह माह पूर्व अफगानिस्तान के बारे में लंदन में हुई बैठक में मंजूर किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+