इराक से तय समय पर हटाए जाएंगे सैनिक: बिडेन

वाशिंगटन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि तय कार्यक्रम के अनुसार ही इस साल अगस्त के आखिर तक बड़ी संख्या में अमेरिकी सनिकों को इराक से वापस बुला लिया जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बिडेन ने रविवार को कहा कि इराक में सरकार के बदलाव की प्रक्रिया चल रही है और इराक को उसके ही लोग अब सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी सैनिकों के हटने से इराक की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार की ओर से बीते साल यह ऐलान किया गया था कि एक सितंबर, 2010 तक इराक से 40,000 सैनिक हटा लिए जाएंगे और ऐसे में वहां सिर्फ 50,000 सैनिक रह जाएंगे। पूरी सेना 2011 के आखिर तक हटा ली जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+