हादसे के बाद वनांचल एक्सप्रेस रांची पहुंची
सियालदाह जाने वाली उत्तर बंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे एवं एक लगेज वैन और वनांचल एक्सप्रेस के द्वितीय श्रेणी के दो अनारक्षित डिब्बे को सबसे अधिक क्षति पहुंची है। इस हादसे में 60 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 150 लोग घायल हो गए।
यात्री संतोष कुमार ने बताया,"मैं ऊपरी बर्थ पर सो रहा था। अचानक मुझे झटका लगा और मैं जमीन पर गिर गया। मेरे हाथ की हड्डी टूट गई। प्राथमिक उपचार के बाद मैंने अपनी यात्रा जारी रखी।"
एक अन्य यात्री पिंटो सिंह ने बताया,"टक्कर बहुत ही जबर्दस्त था। हालांकि हमारा कोच सुरक्षित था। मुझे लगा कि कुछ हुआ है। मैं भगवान को धन्यवाद देना चाहता हूं कि मैं सुरक्ष्तिा बच गया।"
दुर्घटना स्थल के दृश्य के बारे में उन्होंने बताया "मैंने जीवन में पहली बार ऐसा भयावह नजारा देखा। 'भयानक' चारों ओर लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे।"
गौरतलब है कि बीरभूम जिले में रविवार देर रात उत्त्तरबंगा एक्सप्रेस ने सैंथिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications