वर्ष 2009-10 में 21.82 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन
नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। गेहूं और दालों के रिकॉर्ड उत्पादन के साथ 2009-10 के फसल वर्ष में देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन 21.82 करोड़ टन पहुंच जाएगा। इसके पहले के फसल वर्ष में कुल खाद्यान्न उत्पादन 23.447 करोड़ टन था।
कृषि मंत्रालय ने सोमवार को फसल उत्पादन का अग्रिम आंकड़ा जारी किया। इस आंकड़े में कहा गया है कि 2009-10 में कुल खाद्यान्न उत्पादन 21.82 करोड़ टन होने की संभावना है। मई महीने में जारी किए गए तीसरे अग्रिम आंकड़े से यह थोड़ा अधिक है।
बयान में कहा गया है, "इस आंकड़े में 2009 की खरीफ की फसल शामिल है, जो सूखे के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई थी।"
सूखे का असर खासतौर से चावल, मूंगफली और मोटे अनाजों पर पड़ा था।
बयान में कहा गया है, "खरीफ के बाद रबी के मौसम में कुछ कामयाबी तो मिली, लेकिन कुल उत्पादन अभी भी 16 लाख टन ही था, जो कि 2008-09 में हुए 23.447 करोड़ टन के उत्पादन से काफी कम था।"
ताजा आंकड़े के अनुसार गेहूं का उत्पादन 807.1 लाख टन पहुंच गया है, जो कि 2008-09 के 806.8 लाख टन के उत्पादन से थोड़ा अधिक है। इसी तरह दालों का उत्पादन 145.90 लाख टन पहुंच गया है, जो 2008-09 के 145.7 लाख टन से थोड़ा अधिक है।
2009-10 में चावल का उत्पादन 891.3 लाख टन, गेहूं का उत्पादन 807.1 लाख टन, मोटे अनाज का उत्पादन 337.7 लाख टन, दाल का उत्पादन 145.9 लाख टन, तिलहन का उत्पादन 249 लाख टन और गóो का उत्पादन 27.78 करोड़ टन होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications