कश्मीर में पुलिस की गोली से एक और मौत

श्रीनगर, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में सोमवार को हिंसा का दौर लौट आया। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रदर्शनकारी नदी में डूबे किशोर का शव मिलने के बाद सड़क पर उतर आए थे।

मरीन कमांडो ने कक्षा सातवीं के छात्र, फैजान अहमद बुहरू (13) का शव बारामूला कस्बे में झेलम नदी से अपराह्न् ढूढ़ निकाला।

गोताखोरों ने किशोर के शव को उस जगह से थोड़ी दूरी पर पाया, जहां के लिए स्थानीय लोगों का आरोप था कि पुलिस द्वारा दौड़ाए जाने के बाद किशोर ने उसी जगह नदी में छलांग लगाई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "शव नदी से निकाल लिया गया है और उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।"

शव के पाए जाने की खबर बारामूला में फैलने के साथ ही क्रुद्ध भीड़ भारत विरोधी नारे लगाते हुए सड़क पर उतर आई और सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया।

एक भीड़ ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का घर जलाने की भी कोशिश की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एसपीओ भी किशोर के नदी में डूबने की घटना में शामिल था।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने गोलीबारी की, परिणामस्वरूप फैयाज नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने कस्बे में और सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+