भोपाल में आबरू सबसे ज्यादा असुरक्षित
कांग्रेस के विधायक पांचीलाल मेंढा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में गुप्ता ने बताया है कि 16 जून 2009 से 15 फरवरी 2010 की अवधि में इंदौर में 80 हत्या और 182 लूट की वारदात हुई हैं, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।
वहीं बलात्कार की घटनाओं का ब्योरा देखें तो पता चलता है कि इस मामले में प्रदेश की राजधानी सबसे ज्यादा असुरक्षित है, जहां 94 महिलाओं की आबरू तार-तार हुई है।
राज्य के अन्य स्थानों में घटित अपराधों के ब्योरे पर नजर दौड़ाने पर पता चलता है कि हत्या के मामले में ग्वालियर दूसरे नंबर पर है, जहां इस अवधि में 69 हत्याएं हुई हैं। लूट के मामले में भी ग्वालियर दूसरे नंबर पर है, जहां कुल 170 वारदात हुई हैं। इसी तरह बलात्कार के मामले में छिंदवाड़ा दूसरे क्रम पर है, जहां 90 महिलाओं को अपनी इज्जत गंवानी पड़ी।
गुप्ता ने बताया है कि आठ माह की अवधि में प्रदेश में कुल 103,030 आपराधिक घटनाएं हुई हैं। इनमें 1473 हत्याएं और बलात्कार के 1876 मामले दर्ज किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications