पश्चिम बंगाल में रेल हादसे में 32 मरे (लीड-1)

बीरभूम के जिला अधिकारी सौमित्र मोहन ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 32 लोग मारे गए हैं। यह हादसा रविवार देर रात 2.15 बजे हावड़ा से 191 किलोमीटर दूर सैंथिया स्टेशन पर हुआ।

मोहन ने कहा, "अब तक 32 शव बरामद किए गए हैं। वनांचल एक्सप्रेस के क्षतिग्रस्त डिब्बों से अब तक 70 से अधिक घायल यात्रियों को निकाला गया है। "

उधर, पूर्वी रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त एस. साहू ने आईएएनएस को बताया, "इस दुर्घटना में 50 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है।"

पूर्वी रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि वनांचल एक्सप्रेस सैंथिया स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-4 पर खड़ी थी। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में वनांचल एक्सप्रेस की तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह हादसा उस समय हुआ जब वनांचल एक्सप्रेस वहां से प्रस्थान करने ही वाली थी। मारे गए लोगों में उत्तरबंगा एक्सप्रेस का चालक व सहचालक और वनांचल एक्सप्रेस का एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल है। हादसे की वजह से इस रेलखंड पर रेलसेवाएं बाधित हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+