एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में 33.9 फीसदी वृद्धि

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। देश के दूसरे सबसे बड़े निजी ऋणदाता, एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में उसके शुद्ध लाभ में 33.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है यानी उसका शुद्ध लाभ 811.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2009-10 की प्रथम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 606.1 करोड़ रुपये था।

प्रथम तिमाही में बैंक की कुल आमदनी में 4.34 प्रतिशत की वृद्धि हुई है यानी प्रथम तिमाही में बैंक की कुल आमदनी 5,360 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले वित्त वर्ष की प्रथम तिमाही में कुल आमदनी 5,136 करोड़ रुपये थी।

बैंक की ब्याज से आने वाली आय में 29.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है यानी प्रथम तिमाही के दौरान ब्याज से 2,401.1 करोड़ रुपये की आय हुई। गैर ब्याज संबंधी आय भी बढ़ कर 939.9 करोड़ रुपये हो गई।

एचडीएफसी की करेंट अकाउंट सेविंग अकाउंट (सीएएसए) जमा राशि में 37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। सेविंग अकाउंट जमा राशि 53,869 करोड़ रुपये और करेंट अकाउंट जाम राशि 36,169 करोड़ रुपये रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+