सऊदी अरब में भारी मात्रा में नशाीले पदार्थ जब्त
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सीमा शुल्क के प्रवक्ता अब्दुल्ला बिन सालेह अल-खरबौश हवाले से बताया है कि धर पकड़ के दौरान 1.7 करोड़ एम्फेटैमाइन की गोलियां, 687 किलो चरस, नौ किलो हेरोइन और पांच किलो अफीम जब्त किया है।
समाचार एजेंसी एसपीए के मुताबिक देश में पिछले छह महीने के दौरान 44,000 बोतल शराब बरामद किया गया है। देश में इस्लामी कानून के मुताबिक शराब का प्रयोग करना मना है।
आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक पुलिस ने जून महीने तक नशीले पदार्थो की तस्करी के सिलसिले में कुल 125 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications