छात्र खुदकुशी मामले में लड़की के पिता से होगी पूछताछ
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "पीड़ित के परिवार वालों ने छात्र की मित्र के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवारवालों ने किशोर के साथ गलत बर्ताव करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।"
उन्होंने बताया, "हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि रविवार को समर्थ गुप्ता (17) ने अपनी मित्र के घर से आने के बाद खुदकुशी कर ली था। उस दौरान लड़की के पिता ने उसे काफी डांटा था।
लड़की के पिता को अपनी बेटी और गुप्ता के बीच दोस्ती से आपत्ति थी। उन्होंने इस दोस्ती को खत्म करने और पढ़ाई करने के लिए डांटा था।
गुप्ता के एक मित्र ने आरोप लगाया है कि जब से वह लड़की के पिता से मिलकर आया था वह काफी परेशान था। उसने खुद बताया था कि वह अब जिंदा नहीं रहना चाहता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications