अगले वर्ष तक महंगा हो जाएगा ऋण : कोचर

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। आईसीआईसीआई बैंक ने सोमवार को कहा है कि वित्त वर्ष के उत्तरार्ध में ऋण की मांग में बढ़ोतरी के कारण अगले वर्ष तक लोन लेना अनवरत महंगा होता जाएगा।

आईसीआईसीआई की मुख्य कार्यकारी, चंदा कोचर ने यहां आयोजित एक संगोष्ठी के इतर मौके पर संवाददाताओं को बताया, "इस वर्ष के उत्तरार्ध में तरलता की मांग काफी बढ़ जाएगी, क्योंकि परियोजनाओं के लिए बड़ी मात्रा में ऋण लिया जाएगा। इसलिए अगले एक वर्ष तक आप ऋण पर ब्याज दरों में अनवरत वृद्धि देखेंगे।"

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी मौद्रिक नीति की पहली तिमाही की समीक्षा के लिए 27 जुलाई को बैठक बुलाई है। आरबीआई ने दो जुलाई को रेपो दर में 25 पैसे और रिवर्स रेपो दर में भी 25 पैसे की बढ़ोतरी की थी।

लेकिन दो जुलाई के निर्णय के चलते बैंकों ने ऋण पर ब्याज दरें नहीं बढ़ाईं। आरबीआई के अनुसार दो जुलाई का निर्णय मुद्रास्फीति पर नियंत्रण करने और अपेक्षाकृत एक अधिक सामान्य मौद्रिक नीति की वापसी के लिए लिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+