बाढ़ मुआवजे की दर का पुनरीक्षण हो : बादल
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगभग पूरी फसल बर्बाद हो गई है।
बादल ने कहा है कि न्यूनतम मुआवजा राशि 10,000 रुपये होनी चाहिए, क्योंकि प्राकृतिक आपदा के कारण 50 फीसदी से अधिक फसल बर्बाद हुई है। मौजूदा मुआवजा राशि 1,600 रुपये प्रति एकड़ है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वह इस मामले पर तुरंत फैसला लें, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
यह जिक्र करते हुए कि पंजाब अधिक बड़ा राज्य न होते हुए भी देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में 50 फीसदी से ज्यादा भागीदारी कर रहा है, उन्होंने कहा कि भीषण बाढ़ ने कई जिलों में भारी तबाही मचाई। लगभग 300,000 एकड़ कृषि योग्य भूमि में फसल नष्ट हो गई है।
बादल ने कहा कि मुआवजे की पुरानी दरों का पुनरीक्षण पिछले कई वर्षो से नहीं हुआ है, जबकि हाल के वर्षो में मजदूरी, डीजल, खाद व कीटनाशक के दाम काफी बढ़ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications