भैयाराजा सहित 6 के खिलाफ आरोप तय
बीते वर्ष दिसंबर में फैशन डिजाइनिंग की छात्रा वसुंधरा बुंदेला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में वसुंधरा के रिश्ते में नाना और पूर्व विधायक भैयाराजा सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले की सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय ने सोमवार को आरोप तय कर दिए।
मिली जानकारी के अनुसार भैयाराजा के अलावा हल्के, रिंपी, पंकज और पुष्पेंद्र सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए हैं। इस हत्याकांड के कुल 63 गवाह हैं जिन्हें गवाही देनी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications