एयरटेल का आईफोन4 सितंबर में
भारती एयरटेल के मुख्य कार्यकारी (भारत और दक्षिण एशिया), संजय कपूर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक सम्मेलन के इतर संवाददाताओं को बताया, "हम एप्पल के साथ काम कर रहे हैं..उम्मीद है कि सितम्बर-अक्टूबर के दौरान हम यह फोन लांच कर देंगे।"
महाराष्ट्र, कर्नाटक, कोलकाता और पंजाब जैसे चार सर्किल्सों में ब्राडबैंड वायरलेस एसेस (बीडब्ल्यूए) सेवाएं शुरू करने के बारे में कपूर ने कहा कि इसमें उपयोग की जाने वाली प्रौद्योगिकी के बारे में अभी निर्णय लिया जाना बाकी है।
कपूर ने कहा, "बीडब्ल्यूए के पास चुनिंदा विकल्प हैं और हम विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि चंद सप्ताहों में हम अंतिम निर्णय ले लेंगे।"
तीसरी पीढ़ी (3जी) की सेवाओं को शुरू किए जाने के बारे में कपूर ने कहा, "जहां तक 3जी सेवाओं का मामला है, एक बहुत बड़ा नेटवर्क तैयार है। हम एक आक्रामक समय सीमा को ध्यान में रखते हुए काम कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications