भारतीय मूल के छात्र को न्यूजीलैंड में मिली सफलता
वेलिंग्टन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के विक्टोरिया विश्वविद्यालय के भारतीय-मूल के एक छात्र की टीम ने प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली एक वाद-विवाद प्रतियोगिता जीत ली है। प्रतियोगिता में 100 अन्य विश्वविद्यालय शामिल होते हैं।
उदयन मुखर्जी विक्टोरिया विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय टीम का हिस्सा था। विक्टोरिया विश्वविद्यालय पिछले 12 सालों में आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय की वाद-विवाद प्रतियोगिता 'आस्ट्रेल्स' जीतने वाला न्यूजीलैंड का पहला विश्वविद्यालय बन गया है।
ऑकलैंड में सात जुलाई को यह प्रतियोगिता हुई थी। इसे दुनिया की प्रमुख वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में से एक माना जाता है।
विक्टोरिया को चौथी बार 'आस्ट्रेल्स' खिताब मिला है। विश्वविद्यालय ने पहली बार 1998 में यह खिताब हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications