शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 27 अंक गिरा (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 27.40 अंकों (0.15 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,928.42 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,005.07 के ऊपरी और 17,856.40 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 7.45 अंकों (0.14 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,386.45 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,409.10 के ऊपरी और 5,361.50 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 14.63 अंकों (0.20 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,412.41 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 13.02 अंकों (0.14 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,456.43 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू), बैंकिंग और पूंजीगत वस्तुओं (सीजी) के शेयर मूल्य में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। पीएसयू के शेयर मूल्य में 0.75 प्रतिशत, बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्य में 0.25 प्रतिशत और सीजी के शेयर मूल्य में 0.22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी), रियल्टी और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं (सीडी) के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। एफएमसीजी के शेयर मूल्य में 1.40 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्य में 0.94 प्रतिशत और सीडी के शेयर मूल्य में 0.68 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें एनटीपीसी (2.22 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशंस (2.22 प्रतिशत), हिंडाल्को इंड्स. (1.47 प्रतिशत), लार्सन एंड टुब्रो (1.14 प्रतिशत) और एचडीएफसी (0.99 प्रतिशत) शामिल हैं।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें आईटीसी (-2.51 प्रतिशत), स्टरलाइट इंड्स (-1.51 प्रतिशत), डीएलएफ (-1.141 प्रतिशत), मारुति सुजुकी (-1.12 प्रतिशत) और हीरो होंडा (-1.05 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1506 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि दर्ज की गई,1399 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications