मेघालय में शीर्ष उग्रवादी गिरफ्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता रवि गांधी ने आईएएनएस को बताया, "(स्वयंभू) सार्जेट मेजर जॉपलिन पोहताम को सोमवार सुबह उस समय गिरफ्तार किया गया, जब उसने बांग्लादेश के रास्ते मेघालय के उमसीम गांव में प्रवेश किया।
पोहताम एचएनएलसी की उग्रवादी इकाई के प्रमुख बॉबी मारविन का विश्वस्त सहयोगी है। मारविन के बांग्लादेश में छिपे होने का अनुमान है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था।
पुलिस अधीक्षक क्लाउडिया लिंग्वा ने बताया, "इनामी उग्रवादी पकड़ा गया। वह (पोहताम) एक कोयला निर्यातक राजा खोंगसित की पिछले वर्ष दिसंबर में हुई हत्या का मुख्य अभियुक्त भी है। इसके अलावा वह खासी छात्र संघ (केएसयू) के नेता फेरशाल कोंगवांग की हत्या में संलिप्त रहा है।"
कोंगवांग 16 दिसंबर, 2007 से ही लापता है। अंदेशा है कि एचएनएलसी के कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी मेघालय के उमक्रेम गांव से उसका अपहरण किया।"
एचएनएलसी ने हालांकि छात्र नेता की हत्या में संलिप्तता से इंकार किया है।
एचएनएलसी का संचालन बांग्लादेश के गुप्त ठिकाने से किया जा रहा है। यह संगठन मेघालय में स्वायत्त 'खासी जन्मभूमि' की मांग कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि मेघालय का 443 किलोमीटर हिस्सा बांग्लादेश की सीमा से जुड़ा हुआ है। इस पहाड़ी इलाके से होकर बेधड़क आवाजाही जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications