मेक्सिको में गोलीबारी, 17 की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई ने अटार्नी जनरल के कार्यालय के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि रविवार को टॉरियान शहर में हमलावरों ने एक समारोह के दौरान गोलीबारी की। घटना के कारणों का पता नहीं चला है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में किसी संगठित आपराधिक गुट का हाथ हो सकता है।
बंदूकधारियों की गोलीबारी में 11 पुरूष और छह महिलाओं की मौत हो गई। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications