राष्ट्रमंडल खेल : दिल्ली और आगरा के बीच विशेष शताब्दी रेलगाड़ी
आगरा के मंडल रेल प्रबंधक देवेश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि विशेष रूप से सुसज्जित यह रेलगाड़ी दिल्ली और आगरा के बीच 4 से 16 अक्टूबर के बीच दौड़ेगी।
मिश्रा ने बताया कि इस विशेष रेलगाड़ी की बोगियों को अलग अंदाज में सजाया जाएगा। इस रेलगाड़ी में खानपान (पेंट्री) और रेस्टोरेंट की व्यवस्था होगी।
इसके अलावा प्रत्येक बोगी में टेलीविजन सेट लगाए जाएंगे, जिसके माध्यम से यात्री राष्ट्रमंडल खेलों के सीधा प्रसारण का लुत्फ उठा सकेंगे।
मिश्रा ने कहा, "आगरा रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रमंडल खेलों के लिए जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस स्टेशन को खेलों के दौरान यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए हर तरह के सुविधा से संपन्न किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications