बिहार विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, विपक्ष का हंगामा

पटना, 19 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर दी गई लेकिन सदन के बाहर विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

पांच दिनों तक चलने वाले इस मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा भवन के बाहर राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) समेत सभी विपक्षी दलों के विधायकों ने नीतीश सरकार को घोटाले की सरकार बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्षन किया।

इस बीच मुख्यमंत्री नीतीष कुमार ने कहा कि सरकार सदन में खुली बहस को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार पर घोटाले का जो आरोप लगा है उसका जवाब न्यायालय में दिया जायेगा।

इधर, छोटा सत्र होने के बावजूद इसके हंगामेदार होने की संभावना है। भाकपा के सचिव बद्री नारायण लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे के मुद्दे पर सभी विपक्षी दल एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान महंगाई पर लगाम लगाने के लिए जमाखोरों और कालाबाजारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किये जाने का मुद्दा भी पार्टी सदन में उठायेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+