महिलाएं 31 की उम्र में दिखती हैं सबसे आकर्षक

एक शोध में यह बात सामने आई है कि महिलाएं 20वें और 30वें वर्ष की शुरुआत के मध्य में सर्वाधिक आकर्षक दिखती हैं। उनका आकर्षण 18 और 19 वर्ष की किशोरियों से कहीं अधिक होता है।

शोध का यह निष्कर्ष 2000 महिलाओं और पुरुषों की राय पर आधारित है। समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक शोध में शामिल सभी महिला एवं पुरुषों ने यह भी स्वीकार किया कि सुंदरता बाहरी आवरण के अलावा व्यक्तित्व से भी जुड़ी है।

ब्रिटेन में 30 की उम्र पार कर चुकीं अधिकांश महिलाएं मां बन चुकी हैं। यह पूछे जाने पर कि किस उम्र में महिलाएं सर्वाधिक सुंदर दिखती हैं, सबने एक स्वर में कहा कि 31 वर्ष की उम्र में।

शोध में शामिल 70 फीसदी लोगों ने कहा कि सुंदरता आत्मविश्वास का दूसरा नाम है जबकि 67 प्रतिशत लोगों का मानना था कि अच्छा दिखना काफी मायने रखता है। 47 फीसदी लोग मानते हैं कि सुंदर दिखने के लिए स्टाइल में रहना जरूरी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+