रेल हादसा : पश्चिम बंगाल ने की
कोलकाता, 19 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार देर रात बीरभूम जिले के संथिया स्टेशन पर हुए रेल हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।
राज्य के वित्त मंत्री असीम दासगुप्ता ने कहा कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी।
बीरभूम जिले मेंतेज गति से आ रही उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने सैंथिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और 150 से अधिक घायल हो गए।
परिवहन मंत्री रंजीत कुंडु और श्रम मंत्री आनंद साहू के साथ दासगुप्ता घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
नागरिक सुरक्षा मंत्री श्रीकुमार मुखर्जी ने कहा, "यह भयानक घटना है। दुर्घटना के कुछ समय पहले ही मैं उस स्थान से गुजरा।"
यह पूछे जाने पर कि क्या दुर्घटना के पीछे रेलवे की लापरवाही है, मुखर्जी ने कहा, "निश्चय ही रेलवे की बड़ी भूमिका है। हर दूसरे दिन हम एक नई रेलगाड़ी शुरू होते देखते हैं। परंतु रेल यातायात के नियंत्रण के लिए क्या करते हैं?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications