क्लिंटन ने 50 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा की

इस्लामाबाद, 19 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को पाकिस्तान के लिए 50 करोड़ डॉलर से अधिक के विकास कार्यक्रमों की घोषणा की। इनमें जल भंडारण, ऊर्जा क्षेत्र, खाद्य निर्यात और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह सहायता पिछले वर्ष अमेरिकी कांग्रेस द्वारा मंजूर की गई पांच वर्षो में पाकिस्तान को दी जाने 7.5 अरब डॉलर की सहायता का एक हिस्सा है।

इस्लामाबाद में अमेरिका-पाकिस्तान की दूसरी रणनीतिक वार्ता के शुभारंभ पर क्लिंटन ने कहा, "मुझे पता है कि अधिकांश पाकिस्तानियों का मानना है कि अमेरिकी प्रतिबद्धता सुरक्षा के साथ शुरू और उसके साथ ही खत्म हो जाती है।"

उन्होंने कहा, "यह गलत धारणा इतने लंबे समय से जारी है कि हमसे कहा जाता है कि पाकिस्तानी लोगों का जीवन सुधारने के लिए हमने अपनी साझेदारी में पर्याप्त काम नहीं किया।"

क्लिंटन दो दिवसीय दौरे पर इस्लामाबाद में हैं और अफगानिस्तान में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वह सोमवार शाम को काबुल रवाना होंगी।

सोमवार को घोषित सहायता में करीब 27 करोड़ डॉलर की रकम ग्रामीण इलाकों में सिंचाई बांध परियोजनाओं और आतंकवाद प्रभावित पश्चिमोत्तर प्रांत खबर-पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर सहित दो शहरों में पानी की कमी दूर करने के लिए दी गई है।

क्लिंटन ने कहा कि छह करोड़ डॉलर की रकम दो जल विद्युत बांध परियोजनाओं और सौर तथा पवन ऊर्जा सहित ऊर्जा संसाधनों के सुधार में लगाई जाएगी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, "दोनों देशों के बीच संबंधों में यह बदलाव का समय है। दोनों देश आपसी हितों के लिए लंबे समय के सहयोग को मजबूत, व्यापक और स्थाई साझेदारी में बदलने के लिए काम कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+