घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आज घाटी में कोई प्रतिबंध नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है।"
उन्होंने कहा कि शनिवार को बारामूला कस्बे में सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर पीछा किए जाने के बाद डूबे छात्र के शव की तलाश जारी है।
मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के खिलाफ बंद का आह्वान करने वाले अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के नेता सैयद अली गिलानी ने सरकारी कर्मचारियों से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अपील की।
श्रीनगर शहर में दुकानें, शिक्षण संस्थाएं और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सार्वजनिक परिवहन बंद रहा लेकिन बाहरी इलाकों में कुछ निजी वाहन सड़कों पर दिखे।
युवकों की भीड़ के पथराव करने के कारण पुराने शहर के नवहाट, गोजवारा और विक्ट्री क्रॉसिंग पर यातायात बंद रहा।
अधिकारियों ने श्रीनगर से बारामूला तक झेलम नदी में 13 वर्षीय फैजान अहमद बुहरू के शव को तलाशने के लिए पुलिस को तैनात किया है।
पत्थराव कर रही एक भीड़ को सुरक्षाकर्मियों द्वारा खदेड़े जाने के बाद बुहरू ने कथित तौर पर शनिवार को आजादगंज पुल से नदी में छलांग लगा दी थी।
बारामूला के जिलाधिकारी बशीर अहमद भट ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता किशोर का शव बरामद करना है। घटना के कारणों की जांच बाद में शुरू की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications