रेल हादसा : गृह मंत्रालय ने 5 बचाव दल भेजे
नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रविवार देर रात हुए रेल हादसे के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय आपदा राहत बल के पांच दलों को घटनास्थल पर भेजा है।
मंत्रालय की ओर से मौके पर भेजे गए पांच दलों में कुल 140 बचावकर्मी शामिल हैं। इनमें से तीन बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं जबकि दो जल्द पहुंचने वाले हैं।
गौरतलब है कि बीरभूम जिले के सैंथिया रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस घटना में 60 लोग मारे गए और 150 अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications