कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर ढेर
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक पाकिस्तानी कमांडर मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बांदीपोरा से फोन पर बताया, "लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर के गुरुर गांव में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह इलाके को घेर लिया।"
पुलिस ने कहा कि आत्मसमर्पण के लिए कहे जाने पर आतंकवादी ने गोलीबारी शुरू कर दी। रविवार शाम को खत्म हुई मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया। पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने इस अभियान का संचालन किया।
पुलिस ने कहा कि अभियान में किसी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ और कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ। मारे गए आतंकवादी के पास से एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन, कुछ ग्रेनेड और एक वायरलेस सेट बरामद किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications