रेल हादसे पर सोनिया ने दुख जताया
नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में रविवार देर रात हुए रेल हादसे पर दुख जताया गया है।
पार्टी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया, "सोनिया ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के जल्द सेहतमंद होने की कामना की है।"
गौरतलब है कि बीरभूम जिले के सैंथिया रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात उत्तरबंगा एक्सप्रेस ने भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में 60 लोग मारे गए और 150 अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications