क्लास मॉनीटर ने साथी को पीट-पीट कर मार डाला
कोलकाता। स्कूल शिक्षकों द्वारा बच्चों को बेरहमी से पीटने की खबरें तो आए दिन आती रहती हैं, लेकिन इस बार क्लास के मॉनीटर ने अपनी ही कक्षा के एक बच्चे को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। यह खबर है कोलकाता के सर्वोदय हिन्दी हाई स्कूल की जहां पांचवी क्लास के मॉनीटर ने करीब पंद्रह दिन पहले अपनी कक्षा के 12 वर्षीय छात्र रूपेश पेड्डर को कक्षा में जमकर पीटा।
मॉनीटर की पिटाई से बेहाल रूपेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां वो पंद्रह दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा और अंत में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक रूपेश की पीठ के नीचले हिस्से में इतना मारा, कि उसकी किडनी पर असर पड़ा। चिकित्सकों ने बताया कि पिटाई की वजह से रूपेश की किडनी क्षतिग्रस्त हो गई।
क्लिक करें- अपराध की खबरें | लाइफस्टाइल
रूपेश की मौत के बाद शनिवार को यह मामला तब प्रकाश में आया जब रूपेश के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी। क्लास मॉनीटर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
छात्र के पिता ने मीडिया से बताया कि स्कूल में बुरी तरह पीटे जाने के बाद रूपेश के पेट में भयंकर दर्द उठा था और अंदरूनी अंगों से खून भी रिसने लगा था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में क्लास मॉनीटर के साथ-साथ स्कूल प्रशासन भी जिम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications