ढक्कन का कमाल, अमेरिका का तेल संकट खत्म
वाशिंगटन। मेक्सिको की खाड़ी में ब्रिटिश पेट्रोलियम कंपनी के क्षतिग्रस्त तेल कुएं से पिछले तीन महीने से रिस रहे तेल को अंतत रोक लिया गया है। 20 अप्रैल से शुरू हुए इस भारी तेल रिसाव को अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा पर्यावण संकट माना गया है।
अधिकारियों को हालांकि आशंका है कि यह संकट फिर से गहरा सकता है। बीपी ने तेल कुएं पर लगाए गए नए कैप की फिटिंग की सटीकता का पता लगाने के लिए 48 घंटे का एक परीक्षण शुरू किया है।
लुसियाना के भारतीय-अमेरिकी गवर्नर बॉबी जिंदल ने इस प्रभावित इलाके के एक द्वीप पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "इस मिशन को अभी समाप्त घोषित करना अपरिपक्व निर्णय होगा।" जिंदल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "लूसियाना के लिए अभी संकट समाप्त नहीं हुआ है।"
बीपी के मुख्य कार्यान्वयन अधिकारी डग सटल्स ने सीएनएन से कहा कि अब तेल का रिसाव नहीं हो रहा है लेकिन अभी इस बात की खुशी मनाना जल्दबाजी होगी। सरकारी अधिकारियों का कहना कि मेक्सिको की खाड़ी में फैल चुके तेल को साफ करने में कई साल लग सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications