बांग्लादेशी अभिनेता बुलबुल अहमद का निधन
तबारुक अहमद बुलबुल का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
'देवदास' के निर्देशक चाशी नजरूल इस्लाम कहते हैं, "चुन्नीलाल नाम से प्रख्यात अभिनेता रहमान कई साल पहले मुझे छोड़कर चले गए थे और इस बार देवदास मुझे छोड़कर चला गया।"
शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित 'देवदास' में बुलबुल ने अभिनय किया था और इस फिल्म ने दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी थी।
बुलबुल ने 1965 से 1975 तक एक बैंककर्मी के रूप में काम किया था। उनके अभिनय करियर की शुरुआत रंगमंच से हुई थी। उन्होंने 1972 में 'आई कोरे बिये' से फिल्मों की शुरुआत की।
बुलबुल को उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'राजलख्खी श्रीकांतो' (1987) के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications